8 मई 2023 राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धोलेड़ा में अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री नगेंद्र यादव ने सभी को अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस की बधाईयां दी और कहा कि रेड क्रॉस विश्व का सबसे बड़ा मानवतावादी संगठन है और इसके सिद्धांतों को अपनाकर हमें मानवतावाद की राह पर आगे बढ़ना चाहिए। संगठन हमें रक्तदान महादान जैसा महत्वपूर्ण संदेश देता है और हमें इसके साथ जुड़कर मानवता की भलाई के लिए कार्य करना चाहिए। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा हरियाणा के राज्य रिसोर्स पर्सन डॉ पंकज गौड़ ने बताया कि जीन हेनरी ड्यूनेन्ट के जन्म दिवस 8 मई को अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है। वह एक स्विस व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता थे। उन्होंने रेड क्रॉस की स्थापना की और वे पहले नोबल शांति पुरस्कार प्राप्तकर्ता रहे। रेड क्रॉस सोसाइटी मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक सेवा, एकता और सार्वभौमिकता के सिद्धांतों पर कार्य करने वाला संगठन है। हेल्थ, सर्विस, फ्रेंडशिप इसके सूत्र वाक्य हैं। असहाय व्यक्तियों की सेवा और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कल्याणकारी कार्य लगातार रेड क्रॉस सोसाइटी करती है। हमें इसके सिद्धांतों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सामाजिक सेवा का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने जेआरसी की शपथ ली। इस अवसर पर राजपाल यादव, संदीप बंसल, सुशील सैनी, उमेद सिंह, दीपक शर्मा, रवि शर्मा, समय सिंह, राकेश कुमार, विक्रम बायोलॉजी, मनोज आफरिया, पवन अमर, विक्रम यादव, मनोज यादव, जितेंद्र भारद्वाज, महेश शर्मा, भूप सिंह यादव, मुकेश एबीआरसी, सुमित शर्मा सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।
Sunday, May 21, 2023
New
8 मई 2023 अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस

About GMSSSS DHOLERA
An English medium CBSE affiliated Co-educational Govt. School run by Education Department of Haryana Govt..
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment